Sonbhadra News : 16100 दीपों से जगमग होगा रामसरोवर तालाब
कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली भव्य रूप में मनाई जाएगी, इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। नगर के रामसरोवर तालाब के घाटों को दीपों से सजाया जाएगा। आकर्षक रंगोली भी बनेगी। मारवाड़ी....

देव दीपावली की तैयारियों के बारे में जानकरी लेते सदर विधायक भूपेश चौबे.....
sonbhadra
10:39 AM, November 5, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली भव्य रूप में मनाई जाएगी, इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। नगर के रामसरोवर तालाब के घाटों को दीपों से सजाया जाएगा। आकर्षक रंगोली भी बनेगी। मारवाड़ी महिला व युवा मंच की तरफ से जहाँ 5100 दीप जलाये जायेंगे, वहीं नगर पालिका प्रशासन की तरफ से 11000 दीपों का दीपदान किया जायेगा साथ ही भव्य आरती भी होगी।
बताते चलें कि भगवान श्रीराम के वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने की खुशी में कार्तिक अमावस्या पर दीपावली मनाई जाती है तो 15 दिनों बाद पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाने की मान्यता है। इसके तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रम होते हैं। देव दीपावली को लेकर रामसरोवर तालाब पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं मंगलवार की शाम सदर विधायक भूपेश चौबे और नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद नगर के रामसरोवर तालाब का निरीक्षण कर देव दीपावली की तैयारियों का अवलोकन किया।
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद का कहना है कि तालाब की साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था को अंतिम रुप दिया जा चुका है। बुधवार को भव्यता के साथ देव दीपावली का आयोजन किया जायेगा।



