Sonbhadra News : 2100 दीयों से जगमग होगा रामसरोवर तालाब, तैयारियों में जुटे आयोजक
दीपावली और छठ पूजा के बाद अब देव दीपावली की तैयारी शुरू हो गई है। कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली भव्य रूप में मनाई जाएगी, इसकी तैयारी शुरू हो गई है। नगर के रामसरोवर तालाब के घाटों को दीपों से सजाया..

sonbhadra
5:39 AM, November 13, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । दीपावली और छठ पूजा के बाद अब देव दीपावली की तैयारी शुरू हो गई है। कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली भव्य रूप में मनाई जाएगी, इसकी तैयारी शुरू हो गई है। नगर के रामसरोवर तालाब के घाटों को दीपों से सजाया जाएगा। आकर्षक रंगोली भी बनेगी। इसका जिम्मा मारवाड़ी महिला व नगर पालिका परिषद संयुक्त रूप से निभाएगा।
भगवान श्रीराम के वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने की खुशी में कार्तिक अमावस्या पर दीपावली मनाई जाती है तो 15 दिनों बाद पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाने की मान्यता है। इसके तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रम होते हैं। महज तीन दिन शेष रहने के कारण इसकी तैयारी शुरू हो गई है। नगर के रामसरोवर तालाब को देव दीपावली पर भव्य रूप में सजाया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद नें बताया कि "तालाब की साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है। देव दीपावली पर नगर पालिका की ओर से भी दीपदान किया जाएगा। ई0ओ0 विजय कुमार यादव की निगरानी में तैयारी चल रही है।"
वहीं मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष प्रतिभा कनोडिया का कहना है कि "इस वर्ष भी मंच की ओर से 2100 सौ से अधिक दीप जलाए जाएंगे साथ ही घाटों पर आकर्षक रंगोली भी बनेगी। मंच के लोग कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं।"




