Sonbhadra News : कलियुग में मनोवांछित फल देता है रामनाम -पं विवेकानंद
महायज्ञ के दूसरे दिन यज्ञ परिक्रमा के लिए उमड़े श्रद्धालु

सोनभद्र
7:26 PM, February 4, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता )
विंढमगंज (सोनभद्र )। थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ ग्राम पंचायत में मलिया नदी के किनारे स्थित गुलर घाट पर चल रहे श्रीरामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ में दूसरे दिन यज्ञशाला की परिक्रमा करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
यज्ञाचार्य पंडित तेजभान त्रिपाठी एवं सह आचार्य अमन शास्त्री ने विधिपूर्वक वैदिक मंत्रों के साथ पूजा पाठ कराया। श्रीराम कथावाचक पं विवेकानंद जी महाराज ने कहा कि कलियुग में रामनाम कल्पतरु के समान है जो मनोवांछित देने वाला है। कलियुग में न कर्म है, न भक्ति है और न ज्ञान ही है। रामनाम का अवलंबन लेकर जीव इस भवसागर से पार पा जाता है। समस्त पुण्यों का फल रामनाम में प्रेम होना है।
इस अवसर पर यज्ञाधीश स्वामी रामानंद जी महाराज, फुलवार प्रधान दिनेश यादव, समिति के अध्यक्ष भगवानदास गोंड़, दसंई यादव,योगेन्द्र यादव, सुदैश्वर यादव, अशोक कुमार, गुड्डू गोंड़, राजेश गोंड़, राजमणि यादव आदि उपस्थित रहे।




