Sonbhadra News : कोन में नारद मोह से रामलीला मंचन की शुरुआत
रामलीला मंचन का शुभारंभ बुधवार को पूर्व एम एल सी जयप्रकाश चतुर्वेदी व प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मंचन का शुभारंभ कराया ।

sonbhadra
3:10 PM, September 26, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
■ पूर्व एमएलसी व प्रमुख प्रतिनिधि ने फीता काटकर कराया शुभारंभ
कोन (सोनभद्र) । बुधवार को परम्परागत ढंग से हर वर्ष की भांति रामलीला मंचन का शुभारंभ बुधवार को पूर्व एम एल सी जयप्रकाश चतुर्वेदी व प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मंचन का शुभारंभ कराया । रामलीला कमेटी व दर्शकों को संबोधित करते हुये श्री चतुर्वेदी ने कहा की श्री रामलीला मंचन से भक्ति भावना के साथ प्रभु राम के आचरण को अपने व्यक्तित्व मे लाये व रावण जैसा आताताई को समाज मे अंकुश लगाने का काम करें प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा ने सभी को शांतिपूर्ण ढंग से मंचन करने का अपील किये।
इस मौके पर मुख्य रूप से कमेटी के अध्यक्ष सुशील जायसवाल, संरक्षक/ ग्राम प्रधान संतोष पासवान, व्यास सुमेर शर्मा, अजय जायसवाल, भुपेन्द्र शर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे । संचालन अनुज तिवारी ने किया।




