Sonbhadra news : रामलीला समिति गुरमा में चार निर्धन कन्याओं के विवाह में तीन निकली नाबालिग
गुरमा नगर पंचायत के रंगमंच से चल रहे राम लीला कार्यक्रम के अन्तर्गत राम सीता विवाह के शुभ अवसर राम लीला समिति के पदाधिकारियों द्वारा चार गरीब कन्याओं का विवाह की घोषणा किया गया था।

sonbhadra
12:56 PM, October 9, 2024
राकेश चौबे
- बाल कन्या विवाह की सूचना पर प्रशासन ने तीन जोडें शादी किया निरस्त
मारकुंडी सोनभन्द्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा नगर पंचायत के रंगमंच से चल रहे राम लीला कार्यक्रम के अन्तर्गत राम सीता विवाह के शुभ अवसर राम लीला समिति के पदाधिकारियों द्वारा चार गरीब कन्याओं का विवाह की घोषणा किया गया था। लेकिन विवाह के अवसर किसी द्वारा बाल कन्याओं की शादी की सूचना प्रशासन को अवगत करा देने से तीन कन्याओं के पास आधार कार्ड न होने की वजह प्रशासन ने एक गरीब कन्या की ही विवाह की अनुमति दे कर बैरक वापस लौट गई।
मंगलवार 8 अक्टूबर को गत वर्षों की भाति इस वर्ष भी एक गरीब कन्या का विवाह वैदिक विधी विधान से गरीब कन्या कौशल्या पुत्री शिवचरन निवासी डाला से अजय पुत्र शिवमूरत निवासी मकरीबारी सोनभद्र, के साथ सम्पन्न हुआ जिसके साक्षी हजारों दर्शको के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोड़ रहे।विवाह के पश्चात दान दहेज के साथ गरीब कन्या को नगद देकर विदा किया गया।
इस कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन बड़े ही सुन्दर ढ़ग से मो0 सैयद कुरेशी पूर्व चुर्क गुरमा नगर अध्यक्ष ने किया।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से तेजधारी यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, गौतम यादव, मीनू चौबे, मुलायम यादव, आदर्श गुप्ता, लालब्रत यादव, संतोष सिंह, राजीव मिश्रा, सुरेश पटेल, अजय निषाद, पेवारू यादव, एख लाख खां प्रधानाचार्य इत्यादि लोग उपस्थित थे।




