Sonbhadra News : थाईलैंड में आयोजित मिस्टर यूनिवर्स बॉडीबिल्डिंग फिटनेस प्रतियोगिता में रमाशंकर पांडे ने रचा इतिहास, लहराया भारत का परचम, जीता स्वर्ण पदक

बैंकॉक थाईलैंड में 12 सितंबर से 14 सितंबर 2025 में आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस्टर एंड मिस यूनिवर्स बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सोनभद्र के लाल ने भारत का परचम लहराते हुए गोल्ड मेडल जीता है

news-img

sonbhadra

5:46 PM, September 14, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

शान्तनु कुमार 

◆ 40 + मास्टर नेचुरल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण 

.सोनभद्र ।  बैंकॉक थाईलैंड में 12 सितंबर से लेकर 14 सितंबर 2025 में आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस्टर एंड मिस यूनिवर्स बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सोनभद्र के लाल ने भारत का परचम लहराते हुए गोल्ड मेडल जीता है । इस प्रतियोगिता में 12 देश के खिलाड़ी सम्मिलित रहे । इस नेचुरल कैटेगरी में पाकिस्तान, जिंबॉब्वे, श्रीलंका के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए आरएस पांडे ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया । 

भारत में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रहने वाले आरएस पांडे की फिटनेस की तैयारी इंटरनेशनल कोच वीर बोहित और प्रदीप कुमार के देखरेख में चल रही थी। लगातार 6 महीने की कठिन परिश्रम के बाद यह सफलता हासिल हुआ। इससे पहले भी श्री पांडेय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम हासिल कर चुके हैं और मिस्टर एशिया में भी सिल्वर मेडल हासिल कर चुके हैं । आर एस पांडे के कोच ने बताया कि एक महीने से आर एस पांडेय कड़े डायटिंग पर थे और 4 घंटे सुबह और 4 घंटे शाम को एक्सरसाइज करते थे। उसके बाद में जाकर के यह सफलता हासिल हुई । इस जीत की सारा श्रेय सोनभद्र जनपद की आम जनता को जाता है। आरएस पांडे के बड़े भाई वरिष्ठ समाज सेवी जयशंकर पांडे ने बताया कि इस उपलब्धि का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.