Sonbhadra news : बेहतरीन ढंग से संपन्न हुआ राखी कार्यक्रम, राखी प्रतियोगिता में बच्चे किए गये पुरस्कृत
परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन संघ के सोनभद्र जिलाध्यक्ष व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह तथा बच्चों द्वारा शुक्रवार को 100 फीट लंबा राखी बनाया गया है।

sonbhadra
8:42 PM, August 8, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र। कम्पोजिट विद्यालय तकिया दरगाह में कार्यरत परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन संघ के सोनभद्र जिलाध्यक्ष व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह तथा बच्चों द्वारा शुक्रवार को 100 फीट लंबा राखी बनाया गया है।रवीन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस बार 100 फीट की राखी बनाई गयी तथा 2026 में इससे भी लम्बी राखी 1500 फीट का बनाया जायेगा ऐसा हमारा प्रयास है।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र व खण्ड शिक्षा अधिकारी करमा मौके पर नही पहुंच पाये,जिसके कारण बच्चों में उदासीनता बनी रही,फिर भी कार्यक्रम बेहतर सम्पन्न हुआ।राखी प्रतियोगिता भी कराई गयी जिसमें बच्चे पुरस्कृत किये गये। विकास कक्षा 8 प्रथम स्थान, शुभम कक्षा 5 द्वितीय स्थान,उजाला कक्षा 7 तृतीय स्थान,गीता कक्षा 5 चतुर्थ स्थान प्राप्त किये। विद्यालय के साधना, जासमीन, नरगिस, कविता,रानी,सौम्या,लाडो, उजाला, खुशनुमा, कशिश,चांदनी, ज्योति, राज, शिवम, आसिफ इत्यादि विद्यार्थियों समेत समस्त स्टाफ द्वारा 100 फीट की राखी बनाने में सराहनीय प्रयास रहा।
इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य तकिया रेनू सिंह, विद्यालय पूर्व अध्यक्ष मोईन अंसारी, विद्यालय वर्तमान अध्यक्ष कपिलदेव समेत तमाम अभिभावक तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।




