Sonbhadra News : रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घण्टे के भीतर दुष्कर्म के पांच अभियुक्त गिरफ्तार
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है । 24 घण्टे के भीतर दुष्कर्म के पांच अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।

गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी
sonbhadra
4:33 PM, December 4, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के पांच आरोपियों को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । रायपुर पुलिस को 19 वर्षीय एक युवती की मां ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री को 28/29 की रात करीब 1.00 बजे घर से लापता हैं। उक्त सूचना पर पुलिस ने 30 नवम्बर को गुमशुदगी दर्ज की तथा युवती की बरामदगी की गयी। बरामदगी के बाद युवती द्वारा बताया गया कि रात्रि में उसको घर से ले जाकर निरज यादव पुत्र राधेश्याम ग्राम डोरिया डोंगी थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 19 वर्ष, विमलेश पासवान पुत्र छोटेलाल पासवान ग्राम सरायगढ़ नई थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष, उमेश यादव पुत्र रामजग ग्राम डोरिया डोंगी थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष, बुल्लू उर्फ श्याम सुन्दर यादव पुत्र रामगहन यादव ग्राम डोरिया डोंगी थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष, बिंदु गुप्ता पुत्र लक्ष्मी गुप्ता ग्राम जसौलिया थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस ने 3 दिसम्बर को थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-133/2024 धारा 351(2), 333, 70(1) बीएनएस बनाम पांच नफर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया । श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में
जिसके बाद 4 दिसम्बर को थाना रायपुर पुलिस द्वारा सभी पांच नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष रामदरश राम थाना रायपुर जनपद सोनभद्र 2- व0उ0नि0 सुबेदार यादव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र। 3- हे0का0 विपिन यादव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र। *4- का0 आकाश कुमार थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।




