Sonbhadra news : रेलवे इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट: DTM 11 ने 10 विकेट से जीता, इंटर डिपार्टमेंट टूर्नामेंट का पहला मुकाबला DTM 11 के नाम
चोपन रेलवे फुटबॉल ग्राउंड पर इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
चोपन रेलवे फुटबॉल ग्राउंड पर इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया।

घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन । चोपन रेलवे फुटबॉल ग्राउंड पर इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मो तौसीफ उल्लाह एवं विशिष्ट अतिथि रंजीत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर, फीता काटकर और तिरंगा गुब्बारे छोड़कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रेलवे विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी दर्शक दीर्घा में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना तथा आपसी भाईचारे के साथ खेलने का संदेश दिया। टूर्नामेंट का पहला मैच DTM 11 और DSTE 11 के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में DTM 11 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए DSTE 11 ने निर्धारित 6 ओवर में 73 रन बनाए। टीम के लिए चोपन थाना अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने सर्वाधिक 34 रनों का योगदान दिया, जिसमें 3 छक्के और 1 चौका शामिल था। एच.आर. मिश्रा ने 11 रन बनाए। मैच समाप्त होने के बाद अखिलेश मिश्रा बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' शील्ड से सम्मानित किया गया। 74 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए DTM 11 की टीम ने मात्र 5 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। सूरज ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि राकेश कुमार ( TI ) ने 22 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मैच के दौरान उपस्थित रहे अभिषेक कुमार सिंह (ATM चोपन), सतीश कुमार श्रीवास्तव (DSTE), संजय कुमार (AEN) धर्मेंद्र कुमार (ASC), वी के द्विवेदी, डी एन महतो, एच आर मिश्रा, आर के गुप्ता उपस्थित रहे। उमेश सिंह (CIT) ने उद्घाटन के अवसर पर बताया कि हर साल की तरह इस बार भी टूर्नामेंट का आयोजन DTM चोपन रेलवे के सौजन्य से फुटबॉल ग्राउंड पर किया जाता रहा है। इसमें रेलवे इंटर डिपार्टमेंट की कई टीमों ने भाग लिया है। श्री सिंह ने कहा कि खिलाड़ी उत्साहपूर्वक और खेल भावना के साथ खेलते हैं। रेलवे कर्मचारी इस टूर्नामेंट का साल भर इंतजार करते हैं और इसे लेकर चर्चा करते रहते हैं। उमेश सिंह ने विश्वास दिलाया कि इस बार भी प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच बेहतर खेल देखने को मिलेगा। इस दौरान ग्राउंड में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे जिन्होंने खेल का लुफ्त उठाया और दर्शकों ने कहा कि रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में हमेशा खेल का आयोजन होते रहना चाहिए उन्होंने माना कि पहले की अपेक्षा ग्राउंड में काम खेल होता है लेकिन जो रेलवे द्वारा टूर्नामेंट कराया जाता है वह काफी सराहनीय और अच्छा होता है। राकेश कुमार (कार्यकारणी खेल आयोजक) ने बताया कि खेल के सफल आयोजन में संतोष कुमार, कपिल कुमार, रोमी गिरी, विजय विश्वकर्मा, सूरज कुमार, सुजीत कुमार, ऐश पी सिंह, सी पी गुप्ता व अन्य का अहम योगदान रहता है।
सम्बंधित खबर