Sonbhadra News : रेलवे चोपन एरिया ने एक दिन में 103 रैक कोयला लदान कर बनाई नई पहचान
ईस्ट सेंट्रल रेलवे के अंतर्गत धनबाद डिवीजन के चोपन एरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 मार्च को 103 कोयला रैक की लदान किया जो अब तक का सबसे हाई है।

sonbhadra
3:55 PM, April 11, 2026
घनश्याम पांडे विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । ईस्ट सेंट्रल रेलवे के अंतर्गत धनबाद डिवीजन के चोपन एरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 मार्च को 103 कोयला रैक की लदान किया जो अब तक का सबसे हाई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में धनबाद मंडल चोपन के बदौलत सबसे ज्यादा लदान कर पूरे भारतीय रेलवे में नंबर 1 बना।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शनिवार को कंट्रोल ऑफिस में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता डीटीएम चोपन ने की। कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों को बुलाकर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई और उन्हें सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर डीटीएम रंजीत कुमार ने कहा कि चोपन क्षेत्र के कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों की मेहनत, लगन और टीमवर्क की प्रशंसा करते हुए गर्व व्यक्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ऐसे समर्पित कर्मचारियों के साथ काम करने का अवसर मिला है, जो हर परिस्थिति में एकजुट होकर कार्य करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते रहेंगे।
इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और कर्मचारियों का उत्साह भी बढ़ा है। इस मौके पर सीआईटी चोपन सह शाखा सचिव ईसीआरकेयू उमेश कुमार सिंह ने शानदार उपलब्धि में अपना योगदान देने के लिए समस्त कर्मचारियों को और कुशल नेतृत्व व कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए मण्डल यातायात प्रबंधक चोपन महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर रमेश कुमार गुप्ता, राकेश कुमार चौरसिया, महेन्द्र प्रसाद,डीएसटी चोपन, एडीएमई चोपन, एई चोपन, एईएन चोपन, धीरेन्द्र कुमार, रामबोग पाल, अमरेंद्र कुमार, आनन्द कुमार चौरसिया सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।




