Sonbhadra News : वर्षों बाद प्रतिष्ठित हुई राधा कृष्ण की प्रतिमा
ग्राम पंचायत पटवध में वरिष्ठ समाजसेवी श्रवण कुमार पांडे पुत्र स्वर्गीय राम गुल्ली पांडे के द्वारा बहुत ही भव्य सुंदर श्री राधा कृष्ण की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा पूजन कार्य संपन्न हुआ।

sonbhadra
2:41 PM, April 14, 2025
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । चोपन ब्लाक के ग्राम पंचायत पटवध में वरिष्ठ समाजसेवी श्रवण कुमार पांडे पुत्र स्वर्गीय राम गुल्ली पांडे के द्वारा बहुत ही भव्य सुंदर श्री राधा कृष्ण की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा पूजन कार्य संपन्न हुआ । स्वर्गीय पिताश्री राम गुल्ली पांडे जी के द्वारा ही मंदिर निर्माण हो चुका था किसी कारण बस मूर्ति स्थापना नहीं हुआ था अपने पिता के सपना को साकार करते हुए आज वह कार्य संपन्न हुआ तथा गांव के सभी सम्मानित गणमान्य नागरिक माताएं, बहने ,बच्चों सहित भाजपा नेता दीपक दुबे, सुभाष पाल बृजेश पांडे सुनील पाठक पवन कुमार पांडे अशोक दुबे सहित परिवार के सभी सदस्य सम्मिलित रहे। आसपास श्री राधा कृष्ण की प्रतिमा न होने के कारण गांव के लोगों में काफी हर्षोल्लास और खुशी का माहौल है वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राधा कृष्ण की प्रतिमा को गांव के धार्मिक स्थलों पर जुलूस के रूप में घुमाया गया तत्पश्चात विधविधान पूर्वक पूजा अर्चना कर मंदिर में स्थापित किया गया तथा प्राण प्रतिष्ठा की गई कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए श्रवण पांडे ने बताया कि दोपहर से भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया है जो देर शाम तक चलता रहेगा



