Sonbhadra News : बोर्ड परीक्षा से पहले प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
छात्राओं को परीक्षा के डर से मुक्त करने के लिए पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 23 जनवरी 2025 को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र-छात्राएं
sonbhadra
7:59 PM, January 23, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का तनाव दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे । इससे पहले छात्राओं को परीक्षा के डर से मुक्त करने के लिए पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 23 जनवरी 2025 को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । केंद्रीय विद्यालय संगठन के 568 विद्यालयों में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें कक्षा 9 से लेकर 12 तक के विद्यार्थी शामिल हुए सोनभद्र जिले में इसका नोडल सेंटर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन को बनाया गया है । विद्यालय के प्राचार्य अमरनाथ ने बताया कि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सीबीएसई और यूपी बोर्ड से संचालित कुल 15 विद्यालयों के 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी "भारत है हम "श्रृंखला में वर्णित देश के शहीद जवानों के ऊपर निर्मित फिल्म पर आधारित थी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर ने वाले तीन विद्यार्थी मंदीप यादव, प्रज्ञा त्रिपाठी तथा सूर्यांश को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया । तथा शेष प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया ।




