Sonbhadra news : ₹ 142000 की लागत से बनी पुलिया के गुणवत्ता पर लगा प्रश्नचिन्ह
बिचला टोला में 142000/- रुपये की लागत से बनी पुलिया के मानक के गुणवत्ता पर प्रशन चिन्ह लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है।

sonbhadra
7:21 PM, January 7, 2026
राकेश चौबे
★ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग
मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन ग्राम पंचायत स्थित बिचला टोला में 142000/- रुपये की लागत से बनी पुलिया के मानक के गुणवत्ता पर प्रशन चिन्ह लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है।
उक्त सम्बंध में राघवेंद्र कुमार वार्ड सदस्य, चंद्रमणि भारती, कमलेश भारती, अनिल कुमार, विजय,छोटे लाल इत्यादि लोगों ने बताया कि खेतों के बीच बनी पुलिया मानक के गुणवत्ता को अनदेखी की गई है। पुलिया जल निकासी का मुंह छोटा है।पुलिया की उचाई व ढलान का भी का अनदेखी की गई है। जो वर्षाकाल में जल जमाव काटाव का भी खतरा बन गया है। जो कभी भी किसी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। उक्त सभी परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों समेत जिला अधिकारी से स्थलीय निरिक्षण कर दोसी लोगों पर उचित कार्यवाही करने की मांग किया है।




