Sonbhadra news : जिला कारागार में त्रैमासिक निरीक्षण, अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बुधवार को जिला कारागार सोनभद्र का संयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

sonbhadra
8:10 PM, September 24, 2026
राकेश चौबे
-- महिला बैरक, पाकशाला और चिकित्सालय का लिया जायजा; 911 बंदियों की स्थिति की ली जानकारी
मारकुंडी ((सोनभद्र)। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बुधवार को जिला कारागार सोनभद्र का संयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। शाम 4:15 बजे से 6 बजे तक चले निरीक्षण में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जेल की व्यवस्थाओं की मौके पर पड़ताल की।
जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह की अध्यक्षता में हुए निरीक्षण में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज सहित सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल, एडीएम वागीश कुमार शुक्ला, एसएसपी वागीश टांक, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एसके सिंह, एई पीडब्ल्यूडी प्रीति पटेल, उद्यमी मित्र नितिन प्रकाश, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, डीआईओएस जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय और डीआईओ विवेक साह मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान कारागार में कुल 911 बंदी मिले। इनमें 62 महिलाएं और छह वर्ष से कम उम्र के सात बच्चे शामिल थे। अधिकारियों ने महिला बैरक, पाकशाला, चिकित्सालय और पुरुष बैरकों का निरीक्षण किया। बंदियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। विज्ञप्ति के अनुसार, किसी बंदी ने किसी तरह की शिकायत नहीं की।
अधिकारियों ने जेल की प्रशासनिक व्यवस्था और साफ-सफाई का भी जायजा लिया। जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने निरीक्षण टीम को कारागार की वर्तमान प्रशासनिक आवश्यकताओं से अवगत कराया। निरीक्षण टीम की ओर से आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान जेलर अरविंद कुमार सिन्हा, उप जेलर गरिमा कुमारी, उप जेलर किशन सिंह वल्दिया, प्रभारी उप जेलर अभिलेष कुमार तिवारी, वरिष्ठ सहायक परमानन्द सिंह, कनिष्ठ सहायक दीपेंद्र सिंह और प्रभारी मुख्य हेड वार्डर सुभाष चन्द्र पाण्डेय समेत अन्य जेलकर्मी मौजूद रहे।




