Sonbhadra News : PWD मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, मिथिलेश कुमार जिलाध्यक्ष व राहुल राय महामंत्री निर्वाचित
गुरुवार को उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जनपद शाखा सोनभद्र का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव प्रांतीय पर्यवेक्षक पद्मनाथ त्रिवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार, क्षेत्रीय महामंत्री..

sonbhadra
1:00 AM, August 8, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । गुरुवार को उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जनपद शाखा सोनभद्र का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव प्रांतीय पर्यवेक्षक पद्मनाथ त्रिवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार, क्षेत्रीय महामंत्री चंद्रप्रकाश और चुनाव अधिकारी/जिलाध्यक्ष मिर्जापुर लवकुश यादव के पर्वेक्षण में जूनियर इंजीनियर संघ भवन में संपन्न हुआ।
इस दौरान मिथिलेश कुमार जिलाध्यक्ष, राहुल राय महामंत्री निर्वाचित हुए। वहीं शत्रुघ्न चौहान कार्यकारी अध्यक्ष, तरुण कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुशीर अहमद खान उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार संगठन मंत्री पुरुष, सूर्यकांत सिंह यादव संयुक्त मंत्री, निर्मला कुमारी संगठन मंत्री महिला, जयराज वित्त मंत्री, कमलेश कुमार संप्रेक्षक निर्वाचित हुए। समस्त पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।