Sonbhadra News : अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की हनुमान जी की प्रतिमा, पुलिस लगवाएगी नई मूर्ति
स्थानीय थाना क्षेत्र के वार्ड नं0 11 अम्बेडकर नगर चौराहा स्थित शिव मंदिर में स्थापित हनुमानजी की प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों ने बीती रात क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी होते ही कुछ ही देर में....

sonbhadra
9:27 AM, July 29, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । स्थानीय थाना क्षेत्र के वार्ड नं0 11 अम्बेडकर नगर चौराहा स्थित शिव मंदिर में स्थापित हनुमानजी की प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों ने बीती रात क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी होते ही कुछ ही देर में मौके पर पार्षद गायत्री सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आ गए। सूचना पर कस्बा चौकी पुलिस ने माहौल की गंभीरता को समझते हुए मौके पर जाकर बातचीत की और जल्द नई प्रतिमा की स्थापना करवाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर शांत करवाया है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ।
सुबह हुई घटना की जानकरी -
आज सुबह ज़ब लोग पूजा करने मंदिर पर पहुंचे तो अंदर का हाल देखकर आक्रोशित हो गए। मूर्ति जमीन पर गिरी पड़ी थी। हनुमानजी का एक हाथ, पीछे का हिस्सा, मुकुट, पर्वत आदि टूटा हुआ था। जानकारी लगते ही तमाम लोग जमा हो गए। मामला बढ़ता देखकर कस्बा चौकी प्रभारी शिव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गई और समझाबुझा कर मामले को शांत कराया साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में जुट गए।
मंदिर के बगल में चोरों ने खंगली दुकान -
मंदिर से चंद कदमों की दुरी पर स्थित एक परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने गल्ले में रखा 1500 रुपया ले गए साथ ही कुछ और सामान भी अपने साथ उठा ले गए।
प्रसाशन ने दिया मूर्ति लगवाने का आश्वासन -
लोगों के आक्रोश की जानकारी पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी मौके पर पहुंच गए और सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता भी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझा कर शांत करवाया। पुलिस ने नई प्रतिमा की स्थापना का आश्वासन दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बर्दाश्त नहीं की जाएंगी ऐसी घटनाएं -
खबर पाकर मौके पर पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि "इस तरह की घटनाएं किसी भी कालखंड में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस-प्रशासन से बात हुई है। सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश की जा रही है, पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। उन्होंने पुलिस को नसीहत देते हुए कहा कि नगर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की जरूरत है और ऐसे लोगों की धर पकड़ होनी चाहिए साथ ही पुलिस के गस्ती दल को सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है।"




