Sonbhadra News: सीएचसी घोरावल मे ब्लड स्टोरेज शुरू होने से जनमानस को मिलेगी सुविधा
घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को ब्लड स्टोरेज की सुविधा दिए जाने से घोरावल क्षेत्र के लोगों का काफी हद तक भला होना है।इस तरह की व्यवस्था सरकारी अस्पताल में होने जाने से आम जनता राहत की सांस लेगी।

sonbhadra
8:25 PM, October 1, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड स्टोर की सुविधा बनाए जाने से मरीजो व क्षेत्र के लोगो मे बहुत ही खुशी है। घोरावल सीएचसी में अभी तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ नरेन्द्र सरोज ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार से ब्लड स्टोर की सुविधा घोरावल अस्पताल में शुरू किए जाने का आदेश मिल गया है। इस प्रकार की सुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में हो जाने से स्थानीय लोगों समेत दूर दराज ग्रामीण अंचल के लोगों को काफी हद तक सहारा मिलेगा। जिन्हें जिला अस्पताल तक दौड़ भाग करनी पड़ती थी, प्रसव के दौरान खून की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं को रेफर कर दिया जाता था। यह सब अब काफी हद तक नियंत्रण में रहेगा। ब्लड स्टोरेज की सुविधा स्थानीय अस्पताल में दिए जाने से नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख दीपक पटेल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य नीरज कुमार श्रीवास्तव समेत क्षेत्रीय लोगों में प्रसन्नता है।




