Sonbhadra News :उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

sonbhadra
7:42 PM, January 24, 2026
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर भाषण एवं गीत प्रस्तुत किए और उत्तर प्रदेश की परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा की। छात्रों ने उत्तर प्रदेश की स्थापना और वर्तमान की स्थितियों से अवगत कराया।प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता हैं, इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को उत्तर प्रदेश की कला संस्कृति और अन्य विरासत से परिचित कराया गया, उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं।
इस मौके पर डॉ मिथलेश गौतम, डॉ विनोद, डॉ अंकिता, डॉ गीता सहित अन्य मौजूद रहे।




