Sonbhadra news : विश्व आदिवासी दिवस पर निगाई में कार्यक्रम सम्पन्न
विश्व आदिवासी दिवस पर शनिवार को महाराजा मेदनी चौंक निगाई में आदिवासियों ने भगवान सिंह गोंड के अध्यक्षता में आदिवासी सम्मेलन किया गया

undefined
sonbhadra
6:13 PM, August 9, 2025
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
★ आदिवासियों के उत्थान व हक के लिए तमाम योजनाएं चला रही है सरकार - शशांक शेखर मिश्रा
कोन सोनभद्र । विश्व आदिवासी दिवस पर शनिवार को महाराजा मेदनी चौंक निगाई में आदिवासियों ने भगवान सिंह गोंड के अध्यक्षता में आदिवासी सम्मेलन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत अपने ईष्ट देव व महाराजा मेदनी को माल्यार्पण कर किया, कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों आदिवासियों ने एकजुट होकर अपने हक व अधिकार को लेकर संगठन को मजबूती प्रदान किया, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा का आदिवासियों ने भव्य स्वागत करते हुए अपनी पारंपरिक कर्मा नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, आदिवासियों को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि शशांक मिश्रा ने कहा कि आदिवासियों का देश के विकास व भारतीय संस्कृति को कायम रखने में महत्वपूर्ण योगदान है। मोदी सरकार द्वारा आदिवासियों के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चला रही है । आदिवासी बच्चों के शिक्षा के लिए आदिवासी मांडल कालेज, तकनीकी शिक्षा समेत तमाम योजनाएं नि: शुल्क चला रही है जब बच्चे शिक्षित होंगे तभी आदिवासियों का विकास होगा इसलिए सभी लोग सब काम करते हुए पहला काम बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर जोर दे। और सरकार की योजनाओं का लाभ उठायें हम आपके अधिकारों को दिलाने के लिए हमेशा आप आदिवासियों के साथ हैं।व आदिवासी नेता भगवान सिंह गौड़ ने कहा कि जंगल की जमीन का असली हकदार आदिवासी हैं आज हम लोगों को अधिकार से वंचित किया जा रहा है जिसे पाने के लिए हम सभी अंतिम लड़ते रहेंगे और अपना अधिकार लेकर रहेंगे के साथ अपनी आवाज बुलंद किया, कार्यक्रम का संचालन/ संरक्षक प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार गुप्ता ने किया इस अवसर पर सैकड़ों आदिवासियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद किया।




