Sonbhadra News : 1501 वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर रामगढ़ में निकला जुलूस
चतरा क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़ कस्बे में ईद मिलादुन्नबी पर्व पर जुलूस ए मोहम्मदी बड़े ही अकीदत के साथ निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

sonbhadra
6:55 PM, August 26, 2026
अखिलेश सिंह/मुमताज खान (संवाददाता)
० जुलूस में अमन आपसी भाईचारे का दिया पैगाम
रामगढ़ (सोनभद्र) । चतरा क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़ कस्बे में ईद मिलादुन्नबी पर्व पर जुलूस ए मोहम्मदी बड़े ही अकीदत के साथ निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे । इस अवसर पर मस्जिद के मौलाना आलम नूरी के सदारत में महफिल मिलाद का भी आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज शामिल हुवे जुलूस नूरी मस्जिद से ब्लाक रोड होते हुए पचोखर रोड किसान जन सेवा केंद पेट्रोल पंप से होते हुए नूरी मस्जिद पहुंचा जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे मार्ग पर अकीदत का माहौल देखने को मिला । जिसमें लोगों ने नात पढ़ते हुएं एवं नारे की सदाये बुलंद करते हुवे दिखे वहीं मस्जिद के मौलाना आलम नूरी ने हजरत पैगम्बर मुहम्मद शाहब की विलादत एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला । वही दूसरी तरफ जुलूस को लेकर पन्नूगंज पुलिस प्रशासन अपनी टीम के साथ पूरी तरह मुस्तैद रही । सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जगह जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी इस मौके पर तेजू अंसारी, जहांगीर खान, अकबर अंसारी, अलहम, लकुम, हसनैन,जावेद, आमीन, तसलीम, राज खान, वसीम, साजिद, टीपू, गुलाम वारिस, टाइगर, ग्राम आजाद समाज पार्टी के युवा मंच के जिला अध्यक्ष राहुल राव ग्राम प्रधान बलराज मौर्य आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।




