Sonbhadra News : लोकमाता के त्रिशताब्दी वर्ष समारोह से पहले निकाली शोभायात्रा
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष समारोह से पहले आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने नगर के राम जानकी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली। जय श्री राम, जय राम जय जय राम एवं लोकमाता...

अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी समारोह पर शोभायात्रा निकालते RSS के कार्यकर्तागण...
sonbhadra
6:37 PM, January 10, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष समारोह से पहले आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने नगर के राम जानकी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली। जय श्री राम, जय राम जय जय राम एवं माता अहिल्या बाई के जयघोष के साथ RSS कार्यकर्ताओं और नगर की महिलाओं ने शोभायात्रा निकाली जो नगर के मेन मार्केट से होकर बढौली चौराहा होते हुए सिविल लाइन रोड पर स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। त्रिशताब्दी कार्यक्रम के निमित्त माता अहिल्याबाई जन्मदिवस का 300वाँ वर्ष पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कल स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में माता अहिल्याबाई की जयंती समारोह का कार्यक्रम आयोजित होगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक उपेंद्र ने कहा कि "आज की नई पीढ़ी लोकमाता के बारे में अधिक से अधिक जान सकें, इसलिए त्रिशताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उनका जीवन भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है।"
शोभायात्रा में जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल, बृजेश, महेश, कीर्तन, नीरज, संतोष, बृजानंद, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, बलराम सोनी, अनुपम तिवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, रितु अग्रहरी, अमन वर्मा और धर्मवीर त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




