Sonbhadra News : प्रियंका नहीं आंधी है, देश की इंदिरा गांधी है- आशु
रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव/सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी का जन्म दिवस कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से मनाया।

प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर अस्पताल में फल करते कांग्रेस कार्यकर्ता
sonbhadra
5:34 PM, January 12, 2025
आनंद चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव/सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी का जन्म दिवस कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से मनाया। उनके जन्मदिन के मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने जिला अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित कर उनके लंबी उम्र की कामना की । इस अवसर पर आशु दुबे ने कहा कि प्रियंका दीदी दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, पिछड़े, आम जनमानस सब की आवाज हैं । यह कहना कत्तई गलत नहीं होगा कि देश की आवाज प्रियंका गांधी है । यही कारण हैं कि आज हिंदुस्तान उनको इंदिरा गांधी जी के रूप में देख रहा है । जिस प्रकार त्वरीत निर्णय लेने में हमारे देश की पूर्व- प्रधानमंत्री/आयरन लेडी स्व0 इंदिरा गांधी थी, उसी प्रकार से प्रियंका दीदी भी है । इसीलिए कहा भी गया है कि " प्रियंका नहीं आंधी है - देश की इंदिरा गांधी है " । जहां तक सोनभद्र का सवाल है यहां पर घोरावल ऊम्भा की घटना में सर्वप्रथम अगर आदिवासियों की आवाज किसी ने सुना तो ये कहना कत्तई गलत नहीं होगा की वह कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी ने सुना और हमारे आदिवासी भाइयों की आवाज बनकर उनकी लड़ाई लड़ी । जिसमें उन्हें चुनार किले में भी नजर बंद भी रखा गया । लेकिन फिर भी उन्होंने उनकी लड़ाई लड़कर हर संभव मदद करने की कोशिश कांग्रेस पार्टी ने किया । हम आज के दिन उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं और यह आशा रखते हैं कि उनका आशीर्वाद हम सभी हमेशा बना रहेगा । मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा, जगदीश वर्मा, सुशील राव, दयाराम प्रजापति, अयोध्या भारती रहे ।




