Sonbhadra news : बंदी रक्षक का पर्स गायब, थाने में दी तहरीर
जिला कारागार में तैनात बंदी रक्षक शादाब पुत्र मोमिन का पर्स गुम हो जाने का मामला सामने आया है।

sonbhadra
7:02 PM, May 6, 2026
राकेश चौबे /नीरज सिंह
मारकुंडी (सोनभद्र): चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला कारागार में तैनात बंदी रक्षक शादाब पुत्र मोमिन का पर्स गुम हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 3 मई 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे शादाब मारकुंडी मीना बाजार में आवश्यक सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान उनका पर्स कहीं गिर गया।
सामान का भुगतान करने के लिए जब उन्होंने पर्स निकालना चाहा तो वह पैकेट में नहीं मिला। पर्स गायब होने का पता चलते ही वह परेशान हो गए और काफी तलाश की, लेकिन पर्स का कोई पता नहीं चल सका।
बंदी रक्षक ने इस संबंध में चोपन थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि पर्स में करीब 2400 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दो बैंक के डेबिट कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, दो मेट्रो कार्ड, पति-पत्नी का फोटो तथा विभागीय पहचान पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




