Sonbhadra News : प्रधानाध्यापक को स्कूल न जाकर बड़े-बड़े अधिकारियों व नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर डालना पड़ा भारी, बीएसए ने किया निलंबित
म्योरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खरवारी टोला नधीरा में तैनात एक शिक्षक को बीएसए के निरीक्षण में लंबे समय से अनुपस्थित पाए जाने व लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है ।





