Sonbhadra News :आईटीआई दुद्धी में लगे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता अप्रेन्टिस मेले में 166 अभ्यर्थियों का चयन
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता अप्रेन्टिस मेले में 166 अभ्यर्थियों का चयन

sonbhadra
6:43 PM, August 30, 2025
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता अप्रेन्टिस मेले में 166 अभ्यर्थियों का चयन
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी सोनभद्र में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला का आयोजन किया गया। जिसमें कम्पनियों द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों का कैरियर काउन्सिलिंग किया गया। इस मेले में कुल 04 कम्पनियों द्वारा हिण्डालकों इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनूकूट, सनब्राईट मैन पावर सैल्यूशन प्रा0लि0, ए0पी0एल0 अपोलो ट्यूब्स लि0 एवं सुजूकी प्रा0लि0 कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। अप्रेन्टिसशिप मेंले में 318 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया गया। हिण्डालकों इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनूकूट सोनभद्र - 55, सनब्राईट मैन पावर सैल्यूशन प्रा0लि0-25, ए0पी0एल0 अपोलो ट्यूब्स लि0-35 एवं सुजूकी प्रा0लि0-51 अभ्यर्थियों का प्रथम स्तर पर चयन किया गया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता अप्रेन्टिस मेले में कुल 166 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल एवं अप्रेन्टिस प्रभारी विनोद कुमार यादव, तथा आई0टी0आई0 के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।




