Sonbhadra news : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुख्य मंत्री जन आरोग्य शिविर में निशुल्क 51 मरीजों हुए लाभान्वित
आरोग्य स्वास्थ्य शिविर मेले में 51 महिला पुरुष ,बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर के दवा वितरण किया गया

sonbhadra
3:51 PM, September 22, 2024
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन रविवार को साप्ताहिक मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य शिविर मेले में 51 महिला पुरुष ,बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर के दवा वितरण किया गया।
उक्त अवसर पर सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के पहाड़ी ग्रामीण इलाकों इस समय मौसमी बुखार ,खाशी, मलेरिया , सर्दी, खसरा के अधिकांश मरीज निकल रहे है कुछ मरीज डॉक्टर सतीश कुमार से सिकायत भी किए हम लोगों के गांव मे डी डी टी का छिड़काव होता था लेकिन अब नही हो रहा है। गरीब निरिह महिला पुरुष बच्चे नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करा कर दवा प्राप्त करने से नीम हकीम झोलाछाप डाक्टरों के शोषण शिकार से अब बच रहे हैं। जो क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने इस प्रदेश सरकार की योजना की प्रशंसा किया हैं।वहीं जिला चिकित्सालय से आए अनुभवी चिकित्सको में से मुख्य रुप से डॉक्टर सतीश सिंह, राकेश सिंह फर्मासिस्ट, अंकिता फर्मास्टिट ट्रेनिंग, सितारा, सरिता ,राजेश कुमार, दाई सोमरी इत्यादि लोग उपस्थित थे।




