Sonbhadra News : प्रेस क्लब चोपन ने दिवंगत पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि
प्रेस क्लब चोपन के बस स्टैंड चोपन स्थित कैंप कार्यालय पर दिवंगत पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी को अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

दिवंगत पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी को श्रद्धांजलि देते पत्रकार
sonbhadra
10:15 PM, December 16, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । प्रेस क्लब चोपन के बस स्टैंड चोपन स्थित कैंप कार्यालय पर दिवंगत पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी को अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
पत्रकारिता जगत के पुरोधा युवाओं के प्रणेता हम सभी के गुरु एव मार्गदर्शक मान्यता प्राप्त पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी का देहावसान की सूचना जैसे ही पत्रकारों को मिली पत्रकार मर्माहत दिखे। चाचा जी के नाम से पहचान बनाने वाले मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी बट वृक्ष के समान थे। जो समय समय पर पत्रकारों का सम्मेलन कराकर मार्गदर्शन देते थे। कई बार युवा पत्रकारों के लिए कार्यशाला का आयोजन भी करवाए। अपने लेखनी से समाज के ज्वलंत मुद्दों को रेखांकित करते हुए अमली जामा पहनाने में अग्रणी भूमिका निभाते थे।
डाला सीमेंट फैक्टरी में कार्य करते हुए भी गुमनाम पत्रकारिता करते थे । फैक्ट्री के कर्मचारियों का मुद्दा हो या अधिकारियों की तानाशाही के मुद्दों को अपने कलम से उजागर करते थे। फैक्ट्री बन्द होने पर पत्रकारिता में ऐसी छाप छोड़े की उनकी कमी पूर्ण नही हो सकती। चोपन के सभी पत्रकार उनको अश्रुपूरित विनम्र श्रंद्धाजलि अर्पित करते हैं।इस अवसर पर गुड्डू मिश्रा,लल्ली मिश्रा,राजेश गोस्वामी,कृपाशंकर पांडेय,मुकेश मोदनवाल,घनश्याम पांडे,संजयचेतन,अरविंद दुबे,सुरेन्द्र मास्टर,बाबूलाल पाण्डेय,विजय अग्रहरी समेत पत्रकार व आमजन उपस्थित रहे।




