Sonbhadra News :अध्यक्ष ने किया क्रिकेट सामग्रियों का पूजन
टाउन क्रिकेट क्लब मैदान पर आज सुबह क्रिकेट पिच एवं खेल सामग्री जैसे बैट, बॉल,स्टंप ग्लब्स आदि की पूजन नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन एवं आयोजक समिति के अध्यक्ष/मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी ने की।

क्रिकेट ग्राउंड पर सामग्री पूजन करते अध्यक्ष
sonbhadra
7:37 PM, December 3, 2024
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। टाउन क्रिकेट क्लब मैदान पर आज मंगलवार को सुबह क्रिकेट पिच एवं खेल सामग्री जैसे बैट, बॉल,स्टंप ग्लब्स आदि की पूजन नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन एवं आयोजक समिति के अध्यक्ष/मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी ने की।श्री सोनी ने बताया कि 38 वे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पिच बन कर तैयार है साथ ही ग्राउंड के चारों तरह रंग रोगन का कार्य चल रहा है।दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह से टूर्नामेंट शुरू होना तय है।पिच पर स्थानीय खिलाड़ी अब अभ्यास शुरू कर सकते है।इस दौरान इस दौरान अंकुर बच्चन, रजत राज, यामी, ओमकार पंडित, सागर आदि उपस्थित रहे।




