Sonbhadra news : जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, मंदिरों में सजावट का काम जोरों पर
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर चोपन नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।

sonbhadra
7:19 PM, September 4, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर चोपन नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिरों में विद्युत झालरों, रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजावट की जा रही है।
जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भजन-कीर्तन, अखंड हरिकीर्तन, सुंदरकांड पाठ एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाने की तैयारियां भी चल रही हैं। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
वहीं, धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।




