Sonbhadra News : बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में
बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई केंद्र व्यवस्थापक आर डी सिंह व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक अजीत सिंह ने सभी कच्छ निरीक्षकों की मीटिंग ली तथा उन्हें कच्छ निरीक्षण के गुर सिखाए।

sonbhadra
1:00 PM, February 23, 2025
नीरज सिंह (संवाददाता)
◆ केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक ने कक्ष निरीक्षकों को सिखाए कक्ष निरीक्षक के गुण
संलखन (सोनभद्र) । राजा बलदेव दास बिडला सोन घाटी इंटर कॉलेज सलखन में आज बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई केंद्र व्यवस्थापक आर डी सिंह व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक अजीत सिंह ने सभी कच्छ निरीक्षकों की मीटिंग ली तथा उन्हें कच्छ निरीक्षण के गुर सिखाए । उन्होंने बताया कि किसी भी बच्चे को किसी प्रकार की कोई सुविधा न होने पाए इसका विशेष रूप से ध्यान दिया जाए तथा सभी कक्ष निरीक्षक परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले विद्यालय पर पहुंचे तथा अपने कक्षाओं में जाकर बच्चों का सहयोग करें जिसे किसी भी बच्चे बच्चियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो तथा परीक्षा सुचार रूप से पारदर्शी तरीके से होती रहे इस मौके पर कच्छ निरीक्षक उदय धर दुबे धनंजय सिंह रामनवमी विश्वकर्मा अंतिमा उपाध्याय सुदेश्वर प्रसाद दौलत चौहान आनंद कुमार सहित विद्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे




