Sonbhadra News :आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गाभिन भैस की मौत
अकाशीय बिजली की चपेट में आने से गाभिन भैस की मौत

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
6:37 AM, July 1, 2026
अकाशीय बिजली की चपेट में आने से गाभिन भैस की मौत
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के टेढ़ा गाँव में सोमवार की शाम गरज चमक के साथ हो रहे बरसात के बीच अकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक गाभिन भैस की मौत हो गई। बताया जाता हैं कि पशु स्वामी विद्यासागर पुत्र रामवेलास निवासी टेढ़ा कनहर नदी किनारे भैस चरा रहे कि अचानक गरज -चमक के साथ बारिश होने लगी जिससे वह कुछ दूरी पर स्थित सुरक्षित स्थान पर शरण ले लिए लेकिन भैस चरती रही। इसी दौरान अकाशीय बिजली गिरने से गाभिन भैस की मौत हो गई। पीड़ित के अनुसार गाभिन भैस की कीमत करीब 40-50 हजार रूपये के आसपास थी, जो अकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्होंने इसकी सूचना पशु डॉक्टर एवं क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी हैं




