Sonbhadra News : भंडारे के साथ प्राण प्रतिष्ठा आयोजन का समापन
महुली में प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन की तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन

सोनभद्र
6:12 PM, February 27, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। दुद्धी विकास खंड के महुली कस्बे में प्राचीन बरगद के पेड़ के नीचे नवनिर्मित मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा आयोजन विशाल भंडारे के साथ गुरुवार को समाप्त हो गया।
आचार्य पंडित तेजभान त्रिपाठी एवं सह आचार्य पंडित अमन शास्त्री ने हवन एवं पूर्णाहुति के बाद स्थापित सभी देवताओं की विधि विधान से पूजा की और भंडारे के महाप्रसाद का मंदिर में भोग लगाया। कस्बे में प्राण प्रतिष्ठा के सफल आयोजन से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं प्रमुख यजमान ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने प्राण प्रतिष्ठा में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया और अपना समय देने के लिए धन्यवाद दिया।
इस मौके पर पंडित विवेकानंद जी महाराज, रामकेश जायसवाल, बद्री प्रसाद जायसवाल, बिहारी जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, रामकृपाल, महेंद्र जायसवाल, जोगेन्द्र सिंह, राजेश शर्मा, शिवदास शर्मा, विनोद कन्नौजिया, भगवानदास कन्नौजिया, महेंद्र पुरी, पिंटू जायसवाल, यशवंत शर्मा, सतेन्द्र कन्नौजिया, दीपक, सोनू, रंजन आदि लोग उपस्थित रहे।



