Sonbhadra News : विभागीय सिस्टम से नाराज बिजली संविदाकर्मी धरने पर बैठे
33/11 के0बी0 उपकेंद्र पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को ठेकेदार व अधिकारीगण पर आरोप लगाते हुए जनशक्ति एप और बायोमेट्रिक उपस्थिति का हवाला देकर शोषण की बात बताई ।

sonbhadra
9:09 PM, July 14, 2025
एम. शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । ग्राम पंचायत कोटा के टोला परासपानी में जवारीडाड़ के नाम स्थित 33/11 के0बी0 उपकेंद्र पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को ठेकेदार व अधिकारीगण पर आरोप लगाते हुए जनशक्ति एप और बायोमेट्रिक उपस्थिति का हवाला देकर हमारा शोषण कर सैलरी में बार-बार कटौती की जा रही है ।
संविदा कर्मी सोनू गुप्ता, बिक्की गुप्ता ने बताया कि हम लोगो से महीने में पूरे 30 दिन ड्यूटी करवाया जाता है! एक दिन का भी हमें छुट्टी नहीं मिलता । सुबह 10:00 बजे से 5:00 बजे तक ही हम लोगों की ड्यूटी है, पर इसके बावजूद भी ओवर टाइम में भी लगातार जवारीडाड़ परासपानी विद्युत उपकेंद्र में ड्यूटी करवाते हैं! बंधुआ मजदूर की भांति हम लोगों से ड्यूटी लिया जाता है। पर जब सैलरी मिलती है तो 26 दिनों में से भी 2000-4000 कटौती कर सैलरी कम दी जाती है! वही शशि प्रकाश सेन, धर्मवीर राजभर, अच्छे यादव, रामचंद्र यादव ने कहा कम वेतन और बढ़ती समस्याओं के बीच अब चुप रहना नामुमकिन है! आकाश भारती ने कहा सैलरी से जबरन कटौती और गुलामी की वजह से उनका जीवन और भी कठिन हो गया है! कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले महीने भी सैलरी कम आई थी। और जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो कोई भी समाधान नहीं मिला । प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मी अवधेश यादव जवारीडाड़ उपकेंद्र ने बताया हम समय पर ड्यूटी करते हैं लेकिन ऊर्जा जन शक्ति एप में उपस्थिति 26 दिन की दर्ज की जाती है और ड्यूटी पूरे 30 दिन लिया जाता है और महीने के10-12 तारीख को हम संविदा कर्मियों की 2000-4000 (26 दिन की ड्यूटी) में भी सैलरी काट ली जाती है! हमारी सुनवाई कोई नहीं करता संविदा कर्मियों ने आरोप लगाते हुए बताया कितनी बड़ी रिस्की काम ड्यूटी पीरियड के बाद हम संविदा कर्मचारियों से काम लेना घोर अन्याय हैं! ऐसी स्थिति में पार्ट टाइम में अगर कोई घटना घटित हो जाए इसके जिम्मेदार कौन होगा! संविदा कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों से मांग किया कि हफ्ते में एक दिन का अवकाश हम लोगों को मिलना चाहिए। और 26 दिनों की हाजिरी में किसी तरह से कोई कटौती नहीं की जानी चाहिए। जबकि काम पूरे 30 दिन लिया जाता है, वह भी पार्ट टाइम 5:00 बजे के बाद भी! इस संबंध में पिपरी उपखंड अधिकारी से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।
इस मौके पर सोनू गुप्ता, विक्की गुप्ता, शशि प्रकाश सेन, धर्मवीर राजभर, अवधेश यादव, अच्छे यादव, आकाश भारती, रामचंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।




