Sonbhadra news : भाजपा जनजाति मोर्चा की निकाली गई पद-तिरंगा यात्रा
भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में मंडल चोपन में लगभग 200 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विशाल पद-तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

sonbhadra
6:17 PM, August 11, 2025
घनश्याम पांडेय/विनित शर्मा (संवाददाता)
चोपन। आज सोमवार को चोपन सब्जी मंडी से लेकर चोपन पीडब्ल्यूडी बैरियर तक भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में मंडल चोपन में लगभग 200 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विशाल पद-तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा में भाजपा जनजाति मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड़, चोपन मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, विकास चौबे, मंडल महामंत्री हिमांशु प्रियदर्शी, मंडल मंत्री चोपन आदिवासी भाजपा जनजाति मोर्चा, कार्यकर्ता विजय कुमार चेरो, रामबिलास गोंड़, देवनारायण गोंड़, मुन्नी लाल खरवार, फुलमती खरवार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को सदैव इसके सम्मान के लिए तत्पर रहना चाहिए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।




