Sonbhadra News : लोन दिलाने के नाम पर गरीबों से लाखों की ठगी, पुलिस जांच में जुटी
चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुसही गांव में गरीब लोगों को आसान शर्तों पर लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।

sonbhadra
11:11 PM, July 7, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुसही गांव में गरीब लोगों को आसान शर्तों पर लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया । बड़ी संख्या में पीड़ित न्याय की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ठगी करने वाले आरोपियों ने कम ब्याज दर पर जल्द लोन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाकर लोगों से विभिन्न मदों के नाम पर धनराशि जमा कराई। लंबे समय तक लोन न मिलने और आरोपियों से संपर्क न होने पर लोगों को शक हुआ। इसी बीच लोगों को पता चला कि पैसा लेने वाला व्यक्ति जिस किराए के घर में रहता था, वह ताला लगाकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़ितों ने मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों और पुलिस से किया । ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे मामले में मुसही निवासी दिनेश मौर्या से 65000, परमेश्वर यादव से 27000 जाडावती देवी से 28000 मोहन से 20000 अजय से 23000 विनय पटेल से 20000रुपये की धोखाधड़ी हुई है। इसी प्रकार वह व्यक्ति कई लोगों से लोन के नाम पर जमीन दिलाने के नाम पर फ्रॉड किया है । पीड़ितों ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की है। चुर्क चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच कराई जायेगी।




