Sonbhadra News : राम-सीता स्वयंवर पर गरीब कन्या की कराई गई शादी
चुर्क नगर के रामलीला मैदान में रामलीला मंच पर श्रीराम और सीता स्वयंवर की लीला में गरीब कन्या की शादी कर समाज के लिए अनोखा संदेश दिया है। विगत कई वर्षों से रामलीला में एक जोड़ी का विवाह होता है ।

sonbhadra
6:04 PM, October 8, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । चुर्क नगर के रामलीला मैदान में रामलीला मंच पर श्रीराम और सीता स्वयंवर की लीला में गरीब कन्या की शादी कर समाज के लिए अनोखा संदेश दिया है। विगत कई वर्षों से रामलीला में एक जोड़ी का विवाह होता है । इस अनोखे प्रयास की सभी सराहना करते नहीं थक रहे हैं। भारतीय परंपरा के अनुसार विधि- विधान से विवाह समारोह संपन्न किया गया इसके साक्षी मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पूर्व विधायक रूबी प्रसाद नगर पंचायत चुर्क घुर्मा की अध्यक्ष मीरा यादव,और भक्तगण बने तो सभी के खुशियों का कोई ओर छोर नहीं था । इस वर्ष भी रीते-रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। बारात नगर के वार्ड नं0 5 से गाजे-बाजे के साथ चुर्क शिव मंदिर से बरात उठी,दुल्हा वाहन पर और बराती बैंडबाजा,Dj पर नाचते गाते मंडप तक पहुंचे। जहां रामलीला कमेटी की ओर से वर रमेश व कन्या सुनीता का विवाह सम्पन्न कराया गया सभी अतिथियों द्वारा आशी्वाद दिया। इसके बाद रामलीला कमेटी ने बरातियों को भोजन कराया गया साथ ही रस्म के तहत कन्या को उपहार के रखूप में कुछ समान व नगद भेंट करने के बाद विदाई की गई। वही सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि 1955 से चले आ रहे रामलीला चुर्क नगर में करवाया जा रहा है, लगातार विगत 6 वर्षों से रामलीला कमेटी द्वारा एक कन्या का शादी संपन्न कराया जाता है, जिसके लिए कमेटी के सभी सदस्य पदाधिकारी और चुर्क नगर व क्षेत्र के लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद, पूरी रीती रिवाज से शादी होती आ रही है
भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा की बहुत ही पुनीत कार्य रामलीला समिति द्वारा किया जाता है जो राम सीता विवाह के दिन एक गरीब कन्या का शादी कराई जाती है और पूरे रीति रिवाज एक घरेलू जीवन में उसे होने वाले सामान सहित आभूषण भी दिए जाते हैं । नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि विगत दो वर्षों से हमें चुर्क नगर की रामलीला में वर वधु को आशीर्वाद देने का मौका मिलने आ रहा है । लगभग हजारों की संख्या में माताएं बहने आकर शादी का साक्षी बनती है और अपने साथ कुछ ना कुछ उपहार स्वरूप बेटी को देने के लिए लेकर आती है । इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश यादव, राकेश खत्री, हौसला पांडेय, संगीता सिंह, संजय जायसवाल, प्रशांत सिंह, दीपचंद महतो, शिवकुमार सिंह, गोपाल केशरी, सभासद अजय सिंह, निर्मल कुमार, जयराम वर्म, सभासद विशाल सिंह, सभासद रूपेश कुमार तथा चुर्क नगर पंचायत एवं आसपास की अपार जनसमूह मौजूद रहे।




