Sonbhadra News : भाजपा सरकार में गरीब, किसान, पिछड़े, दलित और विश्वकर्मा समाज का हो रहा शोषण - राम आसरे विश्वकर्मा
समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा क्षेत्र 402 ओबरा के चोपन तथा विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी के पिंडारी जरहा में विश्वकर्मा पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के.......

sonbhadra
9:45 PM, August 12, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा क्षेत्र 402 ओबरा के चोपन तथा विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी के पिंडारी जरहा में विश्वकर्मा पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा शामिल हुए। जनसंवाद के दौरान सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, नौजवानों और व्यापारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने का आह्वान किया।
जनसंवाद को संबोधित करते हुए राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि "जब तक देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार रहेगी, तब तक गरीब, किसान, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, नौजवान और व्यापारी अन्याय व अपमान का शिकार होते रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अत्याचार और शोषण करने वालों को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण पुलिस भी उनके सामने प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाती। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है और हत्या, चोरी तथा डकैती जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में कोई भी वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।"
सपा सरकार में विश्वकर्मा समाज को मिला सम्मान - राम आसरे
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने विश्वकर्मा समाज को जो सम्मान और अधिकार दिए, वह किसी अन्य सरकार ने नहीं दिया और न ही दे पाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा को पिछड़ा, दलित और विश्वकर्मा समाज विरोधी बताते हुए उसे सत्ता से हटाने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
भाजपा सरकार के वादे अब तक पूरे नहीं हुए - राम निहोर यादव
सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, पिछड़े, दलित और विश्वकर्मा समाज सबसे अधिक अपमानित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के मंत्रियों द्वारा विश्वकर्मा समाज को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देने के किए गए वादे आज तक पूरे नहीं हुए।
उन्होंने कानपुर देहात में रामवीर विश्वकर्मा और सत्यनारायण विश्वकर्मा की हत्या का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को आज भी धमकियां दी जा रही हैं और जमीन व गांव छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग का शोषण हो रहा है और विकास तभी संभव है, जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री हों।
आदिवासियों के हित की भी उठी आवाज -
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील गौड़ और निरेंद्र प्रताप गौड़ ने कहा कि आदिवासियों का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब केंद्र और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों से एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से बदलाव के लिए आगे आने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद -
जनसंवाद में संजय यादव, मुनीर अहमद, मोहम्मद सईद कुरैशी, परमेश्वर यादव, रमेश वर्मा, अवध नारायण यादव, नजमुद्दीन, राजेश विश्वकर्मा, मीना विश्वकर्मा, चांदनी पासवान, फुलवंती गौड़, राधा सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, देवेंद्र विश्वकर्मा, हरिशंकर विश्वकर्मा, राजाराम विश्वकर्मा, देवानंद विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, विद्यापति विश्वकर्मा, लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा, शंकर प्रसाद विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, रामजतन विश्वकर्मा, हरिगोविंद विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, राम अवधेश विश्वकर्मा, इंद्र प्रताप विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, अंगद विश्वकर्मा, प्रवीण विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, बनवारी लाल विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, भारत लाल विश्वकर्मा, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, चंद्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, राम भजन विश्वकर्मा, गणेश विश्वकर्मा, बाबूराम विश्वकर्मा, गंगा प्रसाद विश्वकर्मा और रामलाल विश्वकर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




