Sonbhadra news : बल्कर ट्रक व पिकअप की टक्कर में पुलिसकर्मी घायल
पिकअप और बल्कर ट्रक में जोरदार हो गया जिससे पिकअप पर सवार एक पुलिस कर्मी घायल हो गया और चालक मामूली चोटिल हो गया ।

sonbhadra
10:57 PM, October 4, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) थाना चोपन क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहे पर पिकअप और बल्कर ट्रक में जोरदार हो गया जिससे पिकअप पर सवार एक पुलिस कर्मी घायल हो गया और चालक मामूली चोटिल हो गया ।
जानकारी मुताबिक शनिवार की दोपहर में थाना चोपन के तेलगुड़वा क्षेत्र में वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर डाला की तरफ से आ रही एक बल्कर ट्रक का चालक वाहन को तेलगुड़वा चौराहे से सलाईबनवा की तरफ जाने के मोड़ रहा था कि उसी दौरान हाथीनाला की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप से जोरदार टक्कर हो गया जिससे पिकअप का टायर फट गया और क्षतिग्रस्त हो गया गनीमत रहा की एक बड़ी दुर्घटना टल गया , इस दौरान पिकअप पर सवार एक पुलिसकर्मी के सिर में चोट लगने से घायल हो गया और पिकअप चालक मामूली रूप से चोटिल हुआ। मौके पर जुटे राहगीरों ने पुलिस कर्मी को नजदीकी निजी क्लीनिक में ले जाकर इलाज कराया गया । दुर्घटना के बाद कुछ ही देर के लिए जाम लग गया था जिसे घायल पुलिस कर्मी व स्थानीय लोगों ने दोनों वाहनों को सड़क से किनारे करा कर बहाल कराया ।




