Sonbhadra News : थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने संभाला इस थाने का कार्यभार
म्योरपुर थाना की कमान नए थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र को मिली है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर साफ संदेश दिया कि क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों को किसी भी बख्सा नहीं जायेगा।

sonbhadra
6:13 PM, March 19, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । म्योरपुर थाना की कमान नए थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र को मिली है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त तेवर अपनाते हुए साफ संदेश दिया कि क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा और उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा। रविकांत मिश्रा इससे पूर्व सुकृत चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मिर्जापुर जिले के कोतवाली देहात, लालगंज, जिगना और पड़री समेत कई थानों पर अपनी सेवाएं दी हैं। बलिया निवासी मिश्रा ने वर्ष 2017 में पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। थानाध्यक्ष ने आम जनता को भरोसा दिलाया कि वे किसी भी समय उनसे मिल सकते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि म्योरपुर क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले तुरंत अपना धंधा बंद कर दें, अन्यथा सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।नए थानाध्यक्ष के इस सख्त रुख से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में नई उम्मीद जगी है।



