Sonbhadra News : थाना बना कबाड़ खाना, लगा वाहनों का जमावड़ा
थाना परिसर में कबाड़ गाड़ियों के अंबार से थाने की सूरत बिगड़ रही है। लंबे समय तक मुकदमों में लंबित या लावारिस मिलीं सैकड़ों बाइक रॉबर्ट्सगंज थाना परिसर में धूल खा रही हैं। इन वाहनों की नीलामी नहीं होने...

थाना परिसर में कड़ी गाड़ियाँ
sonbhadra
5:07 PM, December 23, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । थाना परिसर में कबाड़ गाड़ियों के अंबार से थाने की सूरत बिगड़ रही है। लंबे समय तक मुकदमों में लंबित या लावारिस मिलीं सैकड़ों बाइक रॉबर्ट्सगंज थाना परिसर में धूल खा रही हैं। इन वाहनों की नीलामी नहीं होने से गाड़ियां खड़े-खड़े ही कबाड़ बनती जा रही हैं।
थाना परिसर में लग्जरी बाइकों सहित क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहन भी थाना परिसर को कूड़ा घर बनाने में भूमिका निभा रहे हैं। खड़ी गाड़ियों में किसी की बैटरी गायब है तो किसी के इंजन। कई बाइक के जरूरी पार्ट्स तो कई गाड़ियां बिना पहिया के ही खड़ीं है। पुलिस अभिरक्षा में खुले मैदान में खड़े इन वाहनों पर धूल-मिट्टी की मोटी परत जम गई है। गंदगी और कलपुर्जों के गायब होने से गाड़ी मालिकों को अपनी गाड़ी भी पहचाननी मुश्किल होगी।
वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि "नीलामी लंबित चलते अदालती प्रक्रिया से गाड़ियां पुलिस थाना परिसर में पड़ी रहती हैं। कई बार चोरी के वाहनों का कोई मालिक सामने नहीं आता और लावारिस बाइकों सहित गाड़ियों के मालिक बीमा कंपनी से गाड़ी की मांग के बाद बरामद गाड़ियों पर दावा नहीं करते हैं।"




