Sonbhadra News : छात्र-छात्राओं को थानाध्यक्ष ने दिलाया 'सड़क सुरक्षा व जागरूकता' का शपथ
छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को थाना परिसर में थानाध्यक्ष कुमुद कुमार सिंह ने 'सड़क सुरक्षा व जागरूकता' का शपथ दिलाया। इस सम्बन्ध में आपने पुलिस प्रशासन के सहयोग का आश्वासन भी दिया।

छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा व जागरूकता का शपथ दिलाते शक्तिनगरथानाध्यक्ष
sonbhadra
6:25 PM, January 23, 2025
जनपद न्यूज ब्यूरो
शक्तिनगर (सोनभद्र) । महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर और थाना शक्तिनगर के संयुक्त तत्वावधान में 23 जनवरी 2025 को " SPELP 2.0" का आयोजन हुआ। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों सहित अनेक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को थाना परिसर में थानाध्यक्ष कुमुद कुमार सिंह ने 'सड़क सुरक्षा व जागरूकता' का शपथ दिलाया। इस सम्बन्ध में आपने पुलिस प्रशासन के सहयोग का आश्वासन भी दिया। छात्र-पुलिस अनुभवात्मक अभिगम कार्यक्रम के अन्तर्गत आज 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपना नामांकन किया है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रभाकर लाल, श्रीमती अजय लक्ष्मी और डाॅ विनोद कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से शक्तिनगर थाना के सभी सदस्यों व विशेष रूप से थानाध्यक्ष महोदय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। एनटीपीसी परिसर प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार यादव ने इस आयोजन में छात्र-छात्राओं के बढ़ते उत्साह पर हर्ष प्रकट किया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अभिषेक द्विवेदी, विशाल कुमार, हरिओम सोनी, वंशिका सिंह, हिमांशु, पंकज, आर चित्रा का योगदान सराहनीय रहा।




