Sonbhadra news : पुलिस की मुस्तैदी लाई रंग, 3 घंटे में बालक को सकुशल खोज निकाला
घर से बाजार के लिए निकले 13 वर्षीय बालक के लापता होने की सूचना पर ओबरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे में उसे सकुशल बरामद कर लिया।

sonbhadra
10:35 AM, August 23, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा/सोनभद्र। घर से बाजार के लिए निकले 13 वर्षीय बालक के लापता होने की सूचना पर ओबरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे में उसे सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को बालक के परिजनों ने उसके घर वापस न लौटने की सूचना दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू की।
लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने रात करीब 8 बजे बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। मामले में ओबरा पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




