Sonbhadra News : पुलिस ने साइबर ठगों से पीड़ित के वापस कराए 4450 रुपये
थाना बीजपुर की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठगी के पीड़ित के 4450 रुपये उनके मूल बैंक खाते में वापस कराए हैं।

sonbhadra
11:24 AM, June 13, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र)। थाना बीजपुर की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठगी के पीड़ित के 4450 रुपये उनके मूल बैंक खाते में वापस कराए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम झीलो (पो. जरहां) निवासी कमलेश पुत्र कृष्णा माधव के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर फर्जी स्कैनर भेजकर 4450 रुपये की ठगी कर ली थी। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दी और अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद साइबर टीम ने तत्काल NCRP पोर्टल का अवलोकन किया और ठगी गई राशि को होल्ड कराया। आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर MRM पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक को रिफंड रिक्वेस्ट भेजी गई। पुलिस के इन प्रयासों से पीड़ित की पूरी धनराशि 4450 रुपये वापस उसके खाते में सुरक्षित पहुँच गई।




