Sonbhadra News : पुलिस ने साईबर फ्रॉड की 19000 रुपये की धनराशि वापस कराई

कोतवाली घोरावल की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार हुए एक युवक की 19 हजार रुपये की रकम वापस कराई है।

news-img

sonbhadra

7:45 PM, April 8, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

राजकुमार गुप्ता (संवाददाता) 

घोरावल (सोनभद्र) । कोतवाली घोरावल की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार हुए एक युवक की 19 हजार रुपये की रकम वापस कराई है।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बेलवनिया गांव निवासी शिवम पांडेय के साथ बीते 19 नवंबर को ऑनलाइन ठगी की घटना हुई थी, जिसमें उनके खाते से 19,000 रुपये निकल गए थे। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर घोरावल थाने की साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल की मदद से मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान संबंधित बैंक से ई-मेल के जरिए आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई और निकासी करने वाले व्यक्ति की पहचान की गई। इसके बाद पूरी धनराशि 19,000 रुपये सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल योगेश मिश्र और नितीश राज शामिल रहे। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और उनकी सराहना की।


Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.