Sonbhadra News : पुलिस ने धार्मिक स्थलों से उतरवाए लाउडस्पीकर
जिले में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर उतारने के लिए एक बार फिर अभियान चलाया गया। शासन के आदेश पर पुलिस, प्रशासन ने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर शांतिपूर्वक तरीके से लाउडस्पीकर उतरवाकर शासन के.....

धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाती पुलिस
sonbhadra
3:25 PM, December 5, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिले में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर उतारने के लिए एक बार फिर अभियान चलाया गया। शासन के आदेश पर पुलिस, प्रशासन ने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर शांतिपूर्वक तरीके से लाउडस्पीकर उतरवाकर शासन के निर्देशों का पालन करने के संबंध में लोगों को जागरूक किया।
शासन के निर्देश हैं कि सभी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए जाएं। पूर्व मेंं भी इस प्रकार के अभियान चलाए जा चुके हैं, ऐसे में कुछ धार्मिक स्थानों पर एक बार फिर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजने शुरू हो गए हैं। इसे देखते हुए एक बार फिर यह अभियान चलाया गया है।
पुलिस अधिक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार सीओ सीटी डॉ0 चारु द्विवेदी ने अपने सर्किल क्षेत्रों में मंदिरों और मस्जिदों से अधिक आवाज के लाउडस्पीकर उतरवाए और कम डेसीबल के लाउडस्पीकर बजाने के निर्देश दिया।
वहीं एएसपी कालू सिंह ने बताया कि "जिले में अभियान शुरू कर दिया गया है। शासन के निर्देश का पालन कराया जा रहा है। पूरे जिले से कितने लाउडस्पीकर उतारे गए इसकी जानकारी कराई जा रही है।"




