Sonbhadra News : सकुशल होली समपन्न कराने के बाद पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों के साथ जमकर खेली होली
शनिवार को पुलिस लाइन चुर्क में शनिवार को होली का रंग देखने को मिला।पुलिसकर्मियों ने परंपरागत तरीके से होली का त्योहार मनाया। और जमकर पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर होली खेली।

पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी होली खेलते हुए
sonbhadra
6:37 PM, March 15, 2025
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । शनिवार को पुलिस लाइन चुर्क में शनिवार को होली का रंग देखने को मिला।पुलिसकर्मियों ने परंपरागत तरीके से होली का त्योहार मनाया। होली के अगले दिन शनिवार को पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाईं ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों ने खेली रंगो की होली, एसपी भी हुए शामिल पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में एसपी, एडिशन एसपी मुख्यालय व एडिशन एसपी ऑपरेशन शामिल हुए । कल होली पर पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से करते रहें ड्यूटी, आज खेली होली जिसमें पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा,अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय,अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन,समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी व पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा एक दुसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकानाएं एवं बधाई दी गयी।



