Sonbhadra news : थाना ओबरा पुलिस ने फरार चल रहे 03 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
थाना ओबरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,काफी दिनों से फरार चल रहे 03 नफर वारण्टी/अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

sonbhadra
9:04 PM, August 20, 2025
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा सोनभद्र । पुलिसअधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीना के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम में फरार चल रहे व पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे आज काफी समय से फरार चल रहे वारण्टी/अभियुक्तगण सम्बन्धित मु0नं0 376/2012 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी/ अभियुक्तगण 1-बहादुर पुत्र स्व0 रामधनी उम्र लगभग 58 वर्ष 2-सुक्खू उर्फ अमरनाथ पुत्र रामधनी उम्र लगभग 40 निवासी बिल्ली थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष क व मु0नं0 83/2015 धारा 304, 316 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी 1-रमाजियावान पुत्र इन्दर सिंह निवासी खैराही पनारी टोला थाना ओबरा सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष जो कई तिथियों से मा0न्यायालय में उपस्थित नही हो रहा था जिसके सम्बन्ध में न्यायालय द्वारा एनबीडब्लू निर्गत की गयी थी जिसकी कई दिनों से पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी अतः उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध न्यायालय से एनबीडब्लू के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ था, जिनकी गिरफ्तारी आज दिनांक 20.08.2025 को अलग अलग जगह से समय करीब 08.40 बजे व 08.00 बजे थाना ओबरा पुलिस द्वारा की गयी तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तग को सम्बन्धित न्यायालय पेश करने हेतु रवाना किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण निम्नवत् है-
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-बहादुर पुत्र स्व0 रामधनी उम्र लगभग 58 वर्ष ।
2- सुक्खू उर्फ अमरनाथ पुत्र रामधनी उम्र लगभग 40 निवासी बिल्ली थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष
3-रमाजियावान पुत्र इन्दर सिंह निवासी खैराही पनारी टोला थाना ओबरा सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1उ0नि0 रामसिंह यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र
2-उ0नि0 रामसागर पटेल थाना ओबरा जनपद सोनभद्र
3. का0 प्रवीण कुमार राय थाना ओबरा जनपद सोनभद्र
4-का0 दीपक खरवार