Sonbhadra News: विवाद कर रहे चार लोगों को पुलिस ने किया चालान
घोरावल क्षेत्र के अलग-अलग दो स्थानों पर विवाद के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एक मामले में पीड़ित महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध पुलिस से शिकायत की थी।

sonbhadra
4:23 PM, September 29, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। रविवार को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो पर विवाद कर रहे चार लोगों को पुलिस ने शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि पिपरवार गांव की रहने वाली गीता देवी ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसने पति राजेश, ससुर रामनरेश, सास लखराजी तथा देवर अखिलेश के विरुद्ध शिकायत की है। गीता से मिली शिकायत पर मामले से जुड़े आरोपी पति राजेश तथा देवर अखिलेश को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 126 135 के तहत चालान कर दिया गया।
एक दूसरे स्थान लक्ष्मणपुर गांव में पेड़ व जमीन के मामले को लेकर विवाद कर रहे शिवप्रसाद गुप्ता तथा दूसरे पक्ष से पंकज दुबे निवासीगण लक्ष्मणपुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।




