Sonbhadra News: शांति भंग मे पुलिस ने किया पांच लोगों का चालान
घोरावल क्षेत्र में विवाद कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। बताया गया कि विभिन्न प्रकार के मामलों को लेकर यह सभी विवाद कर रहे थे। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही की है।

sonbhadra
5:22 PM, October 16, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो पर विभिन्न प्रकार के हुए विवाद के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि धनावल गांव निवासी सुनील पटेल तथा गोविंद जमीन संबंधित विवाद में फसल नुकसान को लेकर विवाद कर रहे थे। वहीं खरुआव गांव मे प्रभु और गणेश जमीन संबंधित विवाद को लेकर विवाद कर रहे थे। अशांति का माहौल बनाने पर इन सभी का चालान कर दिया गया। पथरताल में जयप्रकाश मौर्य का पति पत्नी का विवाद का मामला था। अशांति उत्पन्न करने के मामले में जयप्रकाश का चालान किया गया। इन सभी पांचो लोगों को पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 170, 126, 135 के तहत चालान किया।




