मधुपुर (सोनभद्र) । इलाके में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं मादक पदार्थों की किसी भी प्रकार की पहुँच बनाने वालों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु जन सहयोग के साथ निदान का करने की पहल शुरू की। सीओ रणधीर मिश्रा के पहल पर चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने क्षेत्र के ग्राम प्रधान, पत्रकारों एवं सम्मानित व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर क्षेत्र के समस्याओं एवं निदान के लिये परामर्श किया । कहा कि जागरूक लोग अपराध मुक्त समाज के लिये बिना हिचक सूचना दे कर रोकथाम लगाने में सहयोग करें, सड़क किनारे स्थित ढाबों रेस्टुरेंट के सामने खड़े वाहनों से हो रही असुविधा एवं दुर्घटना के लिये सम्बन्धितों को व्यवस्थित रूप से संचालन का आह्वान किया,कहा अपराधियों के ऊपर कार्यवाही सुनिश्चित करने के साथ किसी रंजिश या द्वेष के कारण झूठे आरोप में मुकदमा दर्ज कराने वालों की भी सही जानकारी दे कर बे कसूर को बचाने के दायित्व का निर्वहन कर सकते हैं पुलिस प्रत्येक नागरिकों की सुरक्षा के साथ अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाने के लिये प्रतिबद्ध है इस मौके पर नवीन मौर्य, कौशल कुमार मौर्य, सन्तोष आत्मा सिंह, , असगर रजा, दयाशंकर सिंह कुशवाहा, चन्द्रकेशर सिंह, अजित कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे